Bhartiya Kisan Par Nibandh – भारतीय किसान पर निबन्ध

Last updated on November 4th, 2023 at 04:04 pm

दोस्तों अगर आप Bhartiya Kisan Par nibandh पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़िए।

आइए आपको बताते हैं Bhartiya Kisan Par nibandh के बारे में

रूपरेखा- प्रस्तावना, कठिन परिश्रमी, गांव की चौपाल, कठिनाईयो से भरपूर जीवन, प्रकृति के उपहारों का आनंद, सुधार की आवश्यकता, उपसंहार।

प्रस्तावना

भारत गांवों का देश है। और भारत की अधिकतर जनसंख्या गांवों में ही निवास करती है।

इनमें सबसे अधिक कृषक हैं। भारतीय किसानों का जीवन अत्यंत कठिन होता है।

यह त्याग और तपस्या की सजीव मूर्ति हैं। इनका मुख्य व्यवसाय कृषि होता है।

यह दिन भर अपने खेतों में कार्य करते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था एक कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है। इसलिए हमारे देश में किसान का बहुत महत्व है।

कठिन परिश्रमी

भारतीय कृषक बहुत ही कठिन कार्य करता है. किसान पूरे दिन कार्य करता रहता है चाहे शीत ऋतु हो या ग्रीष्म या फिर वसंत प्रत्येक ऋतुओं में खेत पर बोते जोतते दिन हो जाता है।

किसान अपने खेतों पर दोपहर में तब तक कार्य करता है जब तक उसकी पत्नी या बच्चा दोपहर का भोजन नहीं लाते।

वह अपना भोजन पेड़ की छाया में बैठकर करता है खाना खाने के उपरांत वह खेतों पर कार्य करने के लिए चला जाता है। वह अपने कठिन कार्य की नीरसता को कम करने के लिए कभी-कभी गाना भी गुनगुनाने लगता है।

गांव की चौपाल

दिनभर के कठिन परिश्रम के बाद जब किसान अपने घर वापस आता है तो उसके बच्चे बड़ी प्रसन्नता के साथ मिलते हैं। और थोड़ी देर बाहर आम करता है और बाद में अपनी गाय बैल आदि की सेवा और देखभाल करता है। यह दिन भर में उसका सबसे प्रसन्नता का दिन होता है।

वह अपनी झोपड़ी का राजा होता है रात का खाना खाने के बाद वह गांव के चौपाल में जाता है वहां वह अपने कृषक साथियों के साथ गपशप करता है। वे लोग अपने दिन भर की दिनचर्या और कहानियां सुनाते हैं।
इस प्रकार वह हंसी मजाक में एक 2 घंटे बिताकर अपने घर वापस आ जाता है।

Bhartiya Kisan Par Nibandh

कठिनाईयो से भरपूर जीवन

किसान देश की जनता को अन्न,फल, साग, सब्जी आदि देता है लेकिन बदले में इसको पारिश्रमिक तक नहीं मिलता है

किसान का जीवन कठिनाइयों से भरपूर होता है। इतना कठिन परिश्रम करने के बाद भी वह अपना जीवन गरीबी में ही व्यतीत करता है।

वह ऋण में ही जन्म लेता है। और ऋण में ही जीता है, और ऋण में ही मर जाता है।

बाढ़ और अकाल उसके कठिन परिश्रम पर पानी फेर देते हैं।

किसान या किसान का परिवार ज्यादातर बीमारी का उपचार ठीक प्रकार से ना होने के कारण ही मरता है

अल्पकालिक वर्षा उसकी फसल को बर्बाद कर देती है।

यदि समय पर वर्षा नहीं होती है तो भी फसल नष्ट हो जाती है। और जो लोग नगरों में रहते हैं।

वह कृषक के जीवन की समस्याओं की कल्पना भी नहीं कर सकते।

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए Bhartiya Kisan Par nibandh

बीएससी नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
एएनएम नर्सिंग कोर्स

प्रकृति के उपहारों का आनंद

वास्तव में एक किसान ही है जो प्रकृति का ठीक प्रकार से आनंद उठाता है

वह प्रातः काल शीघ्र उठता है और प्रकृति द्वारा प्रदत्त ताजी हवा और सूर्य के प्रकाश का आनंद लेता है।

वह शुद्ध दूध पीता है और शुद्ध घी खाता है। और बड़े-बड़े नगरों वाले

इन शुद्ध वस्तुओं का उपभोग नहीं कर पाते हैं।
इसके अलावा किसी व्यक्ति की परेशानी में सहानुभूति और सहयोग करते हैं।

यह भाईचारा हमें नगरों में देखने को नहीं मिलता है

सुधार की आवश्यकता

किसानों के जीवन को प्रसन्न और स्वास्थ्य पूर्ण बनाने के लिए अनेक सुधारों की आवश्यकता है।

यह एक अच्छा संकेत है कि भारत सरकार द्वारा समय-समय पर

भारतीय किसानों की दशा सुधारने का प्रयास करती रहती है
सर्वप्रथम ग्रामों में उचित शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।

गांव में निर्धनता एक गंभीर समस्या है।

और इस निर्धनता को वैज्ञानिक कृषि द्वारा ही दूर किया जा सकता है

किसान की संपन्नता का अर्थ देश की संपन्नता है।

और आने वाले समय में निश्चित ही किसान की दशा सुधर जाएगी।

उपसंहार – Bhartiya Kisan Par nibandh

किसान भारत की आत्मा है, किसान समृद्धशाली होगा उतना ही देश भी सुखी बनेगा।

आज का किसान पिछले 20 सालों के किसानों से ज्यादा संपन्न है

वह भी अन्य देशों के किसानों की तरह सम्पन्न होता जा रहा है।

किसान अब खेतों में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग करने लगे हैं।

किसान के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया – “जय जवान जय किसान” दोस्तों हम कह सकते हैं कि भारतीय किसान का भविष्य उज्ज्वल है।

तो साथियों यह थी Bhartiya Kisan Par nibandh से संबंधित जानकारी आपको पसन्द आई हो तो

अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो कि Bhartiya Kisan Par nibandh के बारे जानना चाहते हों और

अगर आप का कोई सवाल अथवा हमारे लिए सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइए।

अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित

महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं धन्यवाद।

Share

Leave a Comment

x