UGC NET kya hota hai – यूजीसी नेट क्या होता है

Last updated on December 14th, 2023 at 02:55 pm

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि UGC Net kya hota hai और यह एग्जाम कौन दे सकता है? 

इसके लिए क्या क्वालिफिकेशन होनी चाहिए? कितने परसेंटेज मार्क्स होने चाहिए इस एग्जाम के लिए एज लिमिट क्या है? 

Net GRF क्या होता है? CSIR क्या होता है UGC net के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं , और एग्जाम पैटर्न क्या होता है। UGC NET qualify Karne ke Fayde कहने मतलब है कि आपको इस आर्टिकल में

सही वा कंप्लीट इनफॉरमेशन मिलने वाली है। इसलिए इसे लास्ट तक जरूर पढ़िएगा। 

UGC NET kya hota hai 

यूजीसी नेट इंडिया लेवल का एग्जाम होता है और इसे NTA कंडक्ट कराती है।

यूजीसी नेट का पूरा नाम यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट होता है। 

इस एग्जाम को पास करने के बाद आगे आप रिसर्च की फील्ड में जा सकते हैं

और आप PHD भी कर सकते हैं या फिर आप किसी कॉलेज-यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के तौर पर पढ़ा सकते हैं। 

UGC NET Exam कौन दे सकता है? 

वे अभ्यर्थी जिन्होंने मानविकी में यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों या संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक (बिना राउंड ऑफ किए) प्राप्त किए हैं

अगर आप रिसर्च की फील्ड में जाना चाहते हैं और आपकी रुचि पढ़ाने में है 

तो आप कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर पढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको NET का एग्जाम देना होगा। 

UGC NET के लिए क्वालिफेक्शन क्या होनी चाहिए ? 

NET Exam के लिए आपको PG कंप्लीट करनी पड़ेगी। 
इसके लिए आपको post gradution यानी मास्टर डिग्री करना होगा 

अगर आप final year में है तब भी आप इस फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं। 

एक चीज आपको बहुत ध्यान रखनी है। 

PG में मिनिमम 55% मार्क्स होने चाहिए। 

अगर आप रिजर्व कैटेगरी से है तो आपके 50% मार्क्स होने चाहिए। 

Age limit की बात करें तो इसमें अधिकतम एज लिमिट नहीं है। 

नेट जेआरएफ 2023 में जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल, पीडब्ल्यूडी और महिला आवेदकों को 5 साल तक की छूट दी जाती है।

नवीनतम नेट जेआरएफ आयु सीमा दिशानिर्देशों के अनुसार, उपरोक्त आधार पर कुल आयु में छूट पांच वर्ष से अधिक नहीं होगी।

हालांकि यूजीसी एनईटी 2023 पात्रता मानदंड के अनुसार सहायक प्रोफेसर/लेक्चरर्स के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

कुछ छात्रों को यह नहीं पता होता है कि PG क्या होता है तो हम आपको

बताते चलें जैसे – M.A, MSc, M.Com, आदि पीजी कोर्सेज होते हैं। 

अगर आप Arts, commerce के स्टूडेंट है तो फिर आपको UGC NET नेट एग्जाम देना होगा 

और वहीं अगर आप Science के छात्र हैं तो CSIR का एग्जाम देना होगा। 

दोनों एग्जाम एक जैसे ही होते हैं बस स्ट्रीम के अनुसार क्वेश्चन बदल जाते हैं।

बाकी अन्य सभी प्रक्रियाएं एक जैसी होती हैं। 

NET GRF क्या होता है? 

यदि आप NET का एग्जाम देते हैं तो इसमें जो अच्छे रैंकर्स होते हैं।

यानी कि जिनकी अच्छी रैंक आई होती हैं उन्हें ही बोला जाता है कि उन्होंने NET GRF क्वालीफाई किया है। 

NET GRF क्वालीफाई करने का फायदा यह है की सरकार की तरफ से हर महीने

स्कॉलरशिप दिया जाता है। जिसको आप रिसर्च के फील्ड में लगा सकते हैं। 

आइए अब जान लेते हैं कि UGC NET के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं। 

NTA की साइट पर जो फार्म आती है उस पर जाकर आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

और यह एग्जाम ऑनलाइन ही होता है
जो की साल में दो बार होता है। यह एग्जाम जून में और दूसरा दिसंबर माह में होता है।

UGC NET Exam pattern in Hindi 

यदि एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इसमें बेसिकली 2 पेपर होते हैं।

और यह दोनों पेपर एक ही दिन देना होता है।

इस एग्जाम का जो फर्स्ट पेपर होता है यह 9 am से 12 pm तक होता है

इसमें 50 क्वेश्चन होते हैं जो की 100 नंबर के होते हैं। 

और second पेपर 3 pm से 6 pm तक होता है जिसमें 100 प्रश्न हल करने होते हैं

यह 200 नंबर के होते हैं। यह बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं। 

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए CAT Exam kya hota hai?

बीएससी नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
एएनएम नर्सिंग कोर्स

UGC NET qualify Karne ke Fayde

यूजीसी नेट क्लीयर करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि NET का सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड होता है।
 JRF की वेलिडिटी 3 साल होती है।

JRF क्लीयर करके PHD के दौरान फेलोशिप के तौर पर 30-35000 रुपये महीना मिलता है।

NET पास करे हुए candidates को यूनिवर्सिटीज लगभग 10-12000 रुपये महीना छात्रवृत्ति देती हैं

पर यदि आप IIT जैसी संस्था से PHD कर रहे हैं तो यह राशि JRF के बराबर ही होती है।

इस तरह आप आमदनी की चिंता किए बगैर पूरे मन से पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं।

यदि आप JRF क्लीयर नहीं भी कर पाए तो NET के बाद यूनिवर्सिटीज में बिना एंट्रेंस एक्जाम

दिए PHD कर सकते हैं।

आप UGC के पोर्टल पर अपनी जानकारी रजिस्टर कर सकते हैं

इससे आपके पास बेहतरीन नौकरियों की अपडेट आती रहती है।

Conclusion- UGC NET kya hota hai

तो साथियों यह थी UGC NET kya hota hai से संबंधित पूरी जानकारी उम्मीद करते हैं

आपके प्रश्न का जवाब मिल गया होगा लेकिन यदि अब भी आपके मन में कोई सवाल हो

या फिर हमारे लिए कोई सुझाव तो आप हमें कमेंट करके बताइए।

धन्यवाद।

अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित

महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं।

Share

Leave a Comment

x