जीवन में खेल का महत्व निबंध 2024 – khelo ka Mahatva nibandh

Last updated on November 4th, 2023 at 04:17 pm

दोस्तों अगर आप khelo ka Mahatva nibandh पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़िए।

जीवन में खेल का महत्व निबंध – khelo ka Mahatva nibandh

प्रस्तावना

Game खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, यह हमारे शारीरिक व मानसिक दोनों के विकास का स्रोत है। खेल जहां हमारे शरीर के रक्त परिसंचरण में सहायक हैं,

वहीं दूसरी ओर हमारे दिमागी विकास में लाभकारी है।

खेल व्यायाम का सबसे अच्छा साधन माना जाता है।

Khel ही हमारे शरीर को हष्ट- पुष्ट गतिशील एवं स्फूर्ति प्रदान करने में सहायक होते हैं।

एक सफल इंसान के लिए चाहिए कि वह शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहें।

मानसिक विकास की शुरुआत हमारे स्कूल के दिनों से होना प्रारंभ हो जाती है,

किंतु शारीरिक विकास के लिए व्यायाम जरूरी है जो हमें खेलों के माध्यम से प्राप्त होता है.

खेल कितने प्रकार के होते हैं?

खेल कई तरह के होते हैं जिन्हें मुख्यत: दो भागों में बांटा गया है – इनडोर और आउटडोर

इंडोंर खेल – ताश, लूडो, कैरम बोर्ड, सांप सीढ़ी आदि मनोरंजन के साथ-साथ बौद्धिक विकास में सहायक होते हैं.

आउटडोर खेल – बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल आदि खेल शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी है।

इन दोनों वर्गों में अंतर बस इतना है की आउटडोर खेलों के लिए बड़े मैदान की आवश्यकता होती है

और यह खेल हमारे शरीर को फिट एवं तंदुरुस्त बनाए रखने में सहायक होते हैं।

जबकि इंडोर खेलों में बड़े मैदान की जरूरत नहीं होती है,

यह खेल घर, आंगन कहीं भी खेले जा सकते हैं। इन खेलों में बालक, युवा, वृद्ध सभी अपनी रुचि रखते हैं।,

आउटडोर खेल हमारे शारीरिक विकास में अत्यंत लाभकारी होते हैं।

वहीं दूसरी ओर शरीर को स्वस्थ सुडौल तथा सक्रिय बनाए रखते हैं। जबकि इंडोर खेल हमारे दिमागी स्तर को तेज करते हैं। और यह खेल साथ ही साथ मनोरंजन के उत्तम स्रोत भी माने जाते हैं।

khelo ka Mahatva nibandh जानकारी पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ जरूर सेंड करिए

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए khelo ka Mahatva nibandh

बीएससी नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
एएनएम नर्सिंग कोर्स

खेलों के नाम

इंडोर खेल ताश, कैरम बोर्ड, सांप सीढ़ी, लूडो.
आउटडोर खेल – क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस वॉलीबॉल, बैडमिंटन।

खेलों से क्या लाभ है?

आजकल की व्यस्त दिनचर्या में खेल ही एकमात्र ऐसे साधन हैं

जो मनोरंजन के साथ हमारे विकास में भी सहायक हैं.

यह हमारे शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाए रखते हैं।

इससे हमारे नेत्रों की ज्योति बढ़ती है, और हड्डियां मजबूत एवं रक्त का संचार उचित रूप से होता है।

इससे हमारा पाचन तंत्र पूर्ण रूप से कार्य करता है

और दिमागी स्तर में ध्यान केंद्रित करने की शक्ति बढ़ती है,

इस तरह के व्यायाम से शरीर के सारे अंग सुचारू रूप से काम करते हैं जिससे हमारा दिन अच्छा एवं खुशनुमा होता है।

खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ एवं आकर्षक बनता है।

जो आलस्य को दूर कर ऊर्जा प्रदान करता है, रोगों से मुक्त करता है, अत: हम यह कह सकते हैं कि मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास में खेलों की अहम भूमिका होती है
इससे ही मनुष्य आत्मनिर्भर जीवन में सफलता प्राप्त करता है।

khelo ka Mahatva nibandh

khelo ka Mahatva nibandh जानकारी पसन्द आए तो अपने मित्रों के साथ जरूर सेंड करिए

जीवन की सफलता का आधार खेल है –

प्राचीन समय से ही खेलों को जीवन जीने का आधार माना गया है, इससे हमारे शरीर का विकास तो होता ही है साथ ही हमारे जीवन को सफल भी बनाता है।

भारत सरकार खेल में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित करती है।

अर्जुन, द्रोणाचार्य जैसे पुरस्कार इसी श्रेणी में आते हैं, महिलाओं ने भी इस दिशा में नाम रोशन किया है जैसे- पी०टी० ऊषा, सानिया मिर्जा, मेरी कॉम, साइना नेहवाल खिलाड़ियों ने खेलों के

विभिन्न क्षेत्रों में सफलता अर्जित की है।

जिनमें से पी०टी० ऊषा दौड़ में, मेरी कॉम मुक्केबाजी में, साइना नेहवाल बैडमिंटन में,

और सानिया मिर्जा टेनिस में सफलता हासिल करके देश का नाम गौरवान्वित किया है।

खेलों को भारतीय संस्कृति एवं एकता का प्रतीक माना जाता है

इसमें कोई जाति, धर्म का विरोध नहीं किया जाता. कोई भी किसी धर्म का व्यक्ति इसे खेल सकता है।

इस प्रकार खेल हमारे मार्ग की प्रगति को सुनिश्चित कर एक सफल जीवन बनाने में सहायक होते हैं।

भारत का विश्व में स्थान

खेलों के संबंध में हमारे देश ने अंतरराष्ट्रीय रूप से हर एक क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त की है।

कुश्ती, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन सभी वर्गों में अपनी – अपनी कुशलता से प्रसिद्धि हासिल की हैं

सुशील कुमार विश्वकुश्ती ‘चैंपियनशिप’ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले पहले पहलवान हैं।

मेरी कॉम, मुक्के बाजी में प्रसिद्ध महिला है। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मणिपुर राज्य से की और उन्हें भारत सरकार द्वारा विभिन्न रत्नों से जैसे – पदम् श्री अर्जुन पुरुस्कार, राजीव गांधी खेल पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया.
हर 4 साल के अंतराल में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेल में भारत ने भी सफलता हासिल की है.

उप संहार – khelo ka Mahatva nibandh

जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है,

इसलिए हमारे शरीर के पूर्ण विकास हेतु व्यायाम बहुत जरूरी है. खेल मानसिक तथा शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

कुछ माता-पिता खेलों को केवल मनोरंजन का साधन समझ कर बालकों को खेलने से मना करते हैं,

किंतु खेल ही एक ऐसा व्यायाम है जो हमारे शारीरिक अंगों के साथ-साथ मानसिक विकास में सहायक हैं.

इससे हमारे दिमाग का संतुलित विकास होता है। इसलिए हम कह सकते हैं

कि खेलों का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इससे मनुष्य आत्म विश्वासी एवं प्रगतिशील बनता है। किसी महापुरुष ने कहा है – कि एक स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मस्तिष्क का विकास होता है स्वस्थ जीवन ही सफलता प्राप्त करने की कुंजी है।इस तरह खेल हमारे जीवन को सफल बनाने में सहायक हैं।

तो साथियों यह थी khelo ka Mahatva nibandh से संबंधित जानकारी आपको पसन्द आई हो

तो अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो कि khelo ka Mahatva nibandh  के बारे जानना चाहते हों और अगर आप का कोई सवाल अथवा

हमारे लिए सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स कमेंट करके जरूर बताइए।

अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित

महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं

Share

Leave a Comment

x