होम साइंस क्या है – Home Science Kya hai

Last updated on November 5th, 2023 at 01:10 pm

साथियों क्या आप जानना चाहते हैं Home Science Kya hai तो आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं की गृह विज्ञान क्या है?

से संबंधित पूरी जानकारी इसलिए इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

होम साइंस क्या है

होम साइंस, एक ऐसा विज्ञान है जो व्यक्ति के घर- परिवार, संस्कार मनोविज्ञान एवं जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित है यह एक वैज्ञानिक एवं कलात्मक विषय है।

प्रस्तावना

गृह विज्ञान एक नवीनतम विषय है। इस विषय का विकास बीसवीं शताब्दी में हुआ था।

गृह विज्ञान को एक व्यवस्थित विषय के रूप में विकसित करने का श्रेय संयुक्त राज्य अमेरिका को जाता है।

सर्वप्रथम अमेरिका में इस विषय को गृह अर्थशास्त्र (Home Economics)

तथा इंग्लैंड में इससे घरेलू विज्ञान (Domestic Science) कहा गया था।

जबकि भारत में इस सब्जेक्ट को प्रारंभ में घरेलू विज्ञान यानी कि (Domestic Science)

गृह कला (House hold Arts) एवं गृह विज्ञान (Home Science) कहा गया था जबकि वर्तमान समय में इसे गृह विज्ञान (Home Science) के रूप परिभाषित किया जाता है।

गृह विज्ञान की नींव 1945 में रखी गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय महिलाओं को शिक्षित करना था।

साथियों Home science kya hai को जानने पहले जान लेते हैं कि गृह विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा क्या होती है?

Meaning of Home Science गृह विज्ञान का अर्थ

गृह विज्ञान शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है गृह और विज्ञान

गृह का अर्थ है -‘घर‘ वह स्थान जहाँ परिवार सुख शांति और आनंद के साथ रहता है। और विज्ञान से तात्पर्य उस ज्ञान से है – जो वास्तविक सिद्धान्तों व नियमों पर आधारित है।

इस प्रकार दोनों शब्दों को मिलाकर हम कह सकते हैं ‘‘गृह विज्ञान का अर्थ – घर व पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने के लिये वैज्ञानिक ज्ञान को सुव्यवस्थित तरीके से लागू करना है।’’

गृह विज्ञान कला और विज्ञान दोनों है।

क्योंकि जब हम भोजन में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में पढ़ते है तब यह विज्ञान है,

परन्तु जब हम इन पोषक तत्वों का सही उपयोग करते हुये भोजन बनाते है। तब यह कला है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि इस विषय में घर परिवार से संबंधित सभी आवश्यकताओं जैसे – भोजन, वस्त्र ,गृह व्यवस्था, शरीर रचना एवं स्वास्थ्य,

गृह सज्जा, मातृत्व कला, प्राथमिक उपचार आदि को सिद्धांतों के आधार पर संपन्न किया जाता है।

जिससे कि परिवार सुखी एवं संपन्न हो। इस प्रकार कहा जा सकता है कि गृह संबंधी सभी तथ्यों एवं सुव्यवस्थित ज्ञान ही गृह विज्ञान है।

गृह विज्ञान की परिभाषा | Definition of Home Science

साथियों परिस्थितियों के अनुसार व्यक्तिगत एवं संस्थागत क्षेत्रों में

स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता रहता है। और यही परिवर्तन गृह विज्ञान के साथ भी घटित हुआ है, जिससे की शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी परिवर्तन हुआ है।

समाज के संगठन के साथ – साथ व्यक्ति के जीवन संबंधी तथ्य भी बदल गए हैं।

जिस कारण वर्तमान मान्यताओं और उनके अनुपालन में भी अंतर आ गया है।

गृह विज्ञान की परिभाषा लेखकों के माध्यम से समझते हैं।

गुड जॉनसन के अनुसार,”गृह व्यवस्था विश्व के अधिकांश देशों में अपनाई जाने वाली वह पारिवारिक व्यवस्था है जिसमें परिवार के अधिकांश व्यक्ति कार्यरत होते हैं।

यानी कि जिसमें एक साथ रहकर अनेक लोग कार्य करते हैं। तथा अधिकतर धन का उपयोग किया जाता है। और यह व्यक्तियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।

दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज की अध्यपिकाओं केअनुसार, ”गृह विज्ञान वह व्यावहारिक विज्ञान है जो अपने अध्ययन कर्ताओं को पारिवारिक, सामाजिक तथा

आर्थिक समस्याओं को सफलतापूर्वक सुलझाने और सुखमय जीवन-यापन करने की दशाओं का ज्ञान कराता है।”

साथियों आप को ये जानकारी Home Science Kya hai अच्छी लगे तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिस से वह भी जान सकें की गृह विज्ञान क्या है?

गृह विज्ञान के अत्यधिक विस्तृत विषय क्षेत्र को ध्यान में रखकर इसकी परिभाषा निम्न प्रकार स्पष्ट की गई है

गृह विज्ञान के अंतर्गत उन सामाजिक विषयों का अध्ययन किया जाता है जिसमें परिवार से संबंधित सभी आवश्यकताओं एवं परियोजना का विवरण दिया गया

तथा पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान का सहारा लिया गया हो।

अब चलिए बात करते हैं अपने मुख्य टॉपिक पर Home Science Kya hai के बारे में

Home Science Kya hai

गृह विज्ञान एक ऐसा विज्ञान है जो व्यक्ति के घर- परिवार, संस्कार मनोविज्ञान एवं जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित है यह एक वैज्ञानिक एवं कलात्मक विषय है।

जिसके अन्तर्गत पोषण विज्ञान, पाक कला , गृह अर्थशास्त्र, बाल विकास, आंतरिक सज्जा, वस्त्र विज्ञान, आदि का अध्ययन किया जाता है।

यह एक सामाजिक विज्ञान है जिसमें लोग घर – परिवार से संबंधित आवश्यकताओं और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

गृह विज्ञान घर परिवार की सुख सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए वैज्ञानिक

एवं सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करता है। जिस में व्यक्ति को सफल पारिवारिक जीवन व्यतीत करने एवं समस्याओं को हल करके सुख पूर्वक जीवन यापन करने का ज्ञान प्रदान करता है।

गृह विज्ञान का मुख्य उद्देश्य कुशल गृह प्रबंध द्वारा घर को सुविधा पूर्ण तथा पारिवारिक जीवन को सुखमय बनाना है।

तो दोस्तों आपने ऊपर के आर्टिकल में जाना Home Science Kya hai

अब आइए जान लेते हैं कि गृह विज्ञान के उद्देश्य क्या है? और यदि आप उद्देश्यों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़िए।

Arts Subject se padai karke kya kya ban sakte hain

गृह विज्ञान के उद्देश्य क्या है | Grah Vigyan Ke Uddesya Kya hai

संतुष्टि की प्राप्ति

साथियों गृह विज्ञान का मुख्य उद्देश्य यह होना चाहिए की सीमित

संसाधनों द्वारा अधिकतम आवश्यकताओं की पूर्ति करके लोगों को संतुष्टि प्राप्त कराना। जिससे कि व्यक्ति के अंदर संतोष की भावना का विकास हो.

जिम्मेदारी या दायित्व की भावना का विकास

हर एक बालिकाओं या महिलाओं के द्वारा पारिवारिक उत्तरदायित्व की जानकारी देकर सफलतापूर्वक जीवन निर्वाह करना सिखाना।

अच्छी आदतों का निर्माण

अच्छे स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन के लिए अच्छी आदतों का होना बहुत जरूरी है।

अच्छी आदतों के साथ-साथ संतुलित आहार, पोषक तत्व ,उचित विश्राम, शारीरिक स्वच्छता, घर की साफ सफाई, कार्य करने के उचित तरीके आदि की जानकारी देना।

स्वनिर्भरता एवं आत्मविश्वास

गृहणी को घर से संबंधित सभी कार्यों पर जानकारी प्रदान करना जिससे कि वह सभी कार्यों को आत्मविश्वास एवं कुशलता पूर्वक कर सके। और आवश्यकता पड़ने पर आत्मनिर्भर रहकर भी कार्य कर सके।

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए

बीएससी नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
एएनएम नर्सिंग कोर्स

कलापूर्ण अभिव्यक्ति

तो साथियों गृह विज्ञान द्वारा सैद्धांतिक व वैज्ञानिक ज्ञान के साथ-साथ उसमें कलापूर्ण या कलात्मक पक्ष का भी अध्ययन सम्मिलित किया जाना चाहिए।

जिससे छात्रा या गृहणी कला के सिद्धांतों का ज्ञान प्राप्त करके घर को सुंदर बना सके। जिससे ना केवल उसका व्यक्तिगत विकास होगा, वरन पारिवारिक सदस्य भी खुश रहते हैं।

गृहणी में कलापूर्ण अभिव्यक्ति के लिए कीमती व अधिक सजावटी वस्तुओं के साथ ही सस्ती व अनुपयोगी वस्तुओं को भी उचित तरीके से रखने की क्षमता भी होनी चाहिए।

तो साथियों आपने जाना कि Home Science Kya Hai उसके उद्देश्य क्या होते हैं ? अब जान लेते हैं की गृह विज्ञान का दैनिक जीवन में क्या महत्व होता है?

गृह विज्ञान का महत्त्व (Importance of Home Science)

गृह विज्ञान सब्जेक्ट नारी के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जिसके द्वारा पारिवारिक स्थितियों में सुधार लाकर, परिवार को सफल बनाने के लिए ,

परिवार के सदस्यों को संतुष्टि प्रदान कर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए

गृह विज्ञान सर्वाधिक उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण है।

आधुनिक युग में इस विषय पर अनेक शोध कार्य किए जा रहे हैं.

जो परिवार के सदस्यों को सुखी व संतोषजनक जीवन यापन के

विभिन्न विधियों से परिचित कराते हैं – गृह विज्ञान के अध्ययन से निम्नलिखित लक्ष्य की प्रमुख पूर्ति होती है –

1.उत्तम गृह व्यवस्था एवं आकर्षक गृह सज्जा

2. संतुलित एवं पौष्टिक आहार

3. सुंदर आराम देह टिकाऊ वस्त्र परिधान

4. बालकों का उत्तम शारीरिक एवं मानसिक विकास

5. स्वास्थ्य रक्षा एवं रोग निदान

6. नवीन संसाधनों के उपयोग द्वारा कार्य संपन्न करने में धन श्रम व समय की बचत

7. ग्रह परिचर्या

साथियों इससे स्पष्ट हो जाता है गृह विज्ञान का क्षेत्र केवल घर परिवार तक ही सीमित नहीं है

अपितु यह समुदाय समाज एवं राष्ट्र के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं।

परिवार के वातावरण का प्रभाव समाज पर पड़ता है

और सामाजिक गतिविधियों का प्रभाव राष्ट्र पर पड़ता है

वास्तव में उपरोक्त विषयों का ज्ञान प्राप्त करके परिवार व राष्ट्र को सुखी व समृद्ध में बनाने में गृह विज्ञान का ही विशेष महत्व है।

इसलिए गृह विज्ञान का ज्ञान केवल स्त्रियों को ही नहीं अपित पुरुषों को भी होना जरूरी है।

Conclusion – Home science kya hai

In Conclusion साथियों गृह विज्ञान हर व्यक्ति विशेष के लिए महत्वपूर्ण हैं.

जिससे कि आसानी से जीवन निर्वहन किया जा सकता हैं.

गृह विज्ञान में शरीर विज्ञान एवं गृह प्रबंध विज्ञान वस्त्र विज्ञान आदि की पढ़ाई होती हैं.

तो साथियों आज के इस आर्टिकल में आपने जाना Home Science Kya hai इसका अर्थ क्या होता हैं.

क्या परिभाषा हैं. Home science का क्या महत्व हैं.

के बारे में पूरी जानकारी दी गई हैं.

फिर भी अगर इस आर्टिकल Home Science kya hai

से संबंधित कोई सवाल हो तो कृपया कमेंट करके जरूर बताएं

और इस आर्टिकल को अपने दोस्त मित्रों को शेयर जरूर करें।

Finally अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित

महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं

धन्यवाद !

Share

Leave a Comment

x