नेवी एमआर कैसे बने – Indian Navy MR Kaise Bane

Last updated on November 5th, 2023 at 01:44 pm

साथियों अगर आप जानना चाहते हैं Indian Navy MR Kaise Bane या फिर आप नेवी MR की तैयारी करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िए।

साथियों जैसा की आप जानते हैं कि ऐसे बहुत से लोग हैं जोकि 10th पास होने के बाद ही नौकरी करना चाहते हैं। और उन लोगों के लिए इंडियन नेवी बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।

नेवी एमआर कैसे बने?

नेवी एमआर बनने के लिए नेवी MR का फॉर्म भरना होगा

एमआर का एग्जाम क्वालिफाई करना होगा

ऐसे उम्मीदवार कम उम्र में ही देश की सेवा करके अपना नाम रोशन करना चाहते हैं और साथियों कुछ ऐसे भी उम्मीदवार होते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है. जिसके कारण वह जल्द ही नौकरी करना चाहते हैं।

तो साथियों हमने इस आर्टिकल में वो सभी जानकारी दी है। जैसे – MR का पूरा नाम क्या है? MR क्या होता है? नेवी एमआर परीक्षा की तैयारी कैसे करें ? नेवी एमआर बनने के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?

साथियों इसलिए अगर आप Indian Navy MR Kaise Bane जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अवश्य पढ़िए।

Full form of Navy MR

नेवी MR का full form होता है – “Navy Matric Recruit” जिसे हिंदी में नौसेना मैट्रिक भर्ती कहते हैं।

Navy MR kya hota hai

नेवी MR का full form होता है – “Navy Matric Recruit” नेवी एमआर को हिंदी भाषा में नौसेना मैट्रिक भर्ती भी कहते हैं।

साथियों नेवी एमआर की पोस्ट में 3 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होती है

Chef (बावर्ची) (MR)
Steward (MR)
Sanitary Hygienst (MR)

candidate का 10वीं पास होना अनिवार्य है या फिर आपने 12th किया है तब भी आप अप्लाई कर सकते।

आइए साथियों जान लेते हैं कि नौसेना में इन पदों की क्या भूमिका होती है।

Navy MR में कौन कौन से पोस्ट होते हैं ?

जैसा कि साथियों आपने ऊपर जाना की नेवी एमआर की भर्ती में उम्मीदवारों की 3 पदों पर भर्तियां की जाती हैं। तो आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं_

  1. Chef – शेफ़ यानी बावर्ची का मुख्य कार्य नौसेना अधिकारियों के लिए शाकाहारी व मांसाहारी खाना बनाना होता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर शेफ़ की नौसेना द्वारा कोई भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

इन सब के अलावा अग्नेय अस्त्र जैसे _( रिवॉलवर, राइफल) की भी ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि जरूरत पड़ने पर chef को भी हथियार चलाने में कोई दिक्कत ना हो।

  1. Steward – स्टीवर्ड का मुख्य काम होता है। नौसेना के अधिकारियों को खाना पहुंचाना , हाउसकीपिंग, Fund Accounting, खाने का मेन्यू तैयार करना इत्यादि होता है।

इसके अतिरिक्त जरूरत पड़ने पर नौसेना द्वारा अन्य छोटी – मोटी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। और स्टीवर्ड को भी अग्नेय अस्त्र की ट्रेनिंग दी जाती है।

3. Hygienist – हाइजिनिस्ट का मुख्य कार्य साफ – सफाई का होता है। जैसे _ वाशरूम, टॉयलेट, और नौसेना परिसर की साफ़-सफ़ाई करना होता है।

इसके अलावा इनकी भी ज़रूरत पड़ने पर नौसेना द्वारा कोई भी ड्यूटी लगायी जा सकती है। और इन्हे भी सुरक्षा के लिए हाथियार की ट्रेनिंग दी जाती है।

आइए साथियों बात करते हैं नौसेना में एमआर की भर्ती के लिए कौन कौन सी योग्यता का होना जरूरी होता है।

indian navy mr kya hai

नेवी में MR भर्ती के लिए योग्यता

नेवी MR में आवेदक भारत देश का नागरिक होना चाहिए.

साथियों अगर बात करें Education Qualification की तो, उम्मीदवार कम से कम (10th) पास होना चाहिए.

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 17 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 20 वर्ष हो, इससे कम या ज्यादा न हो.

सबसे ध्यान देने योग्य बात यह है की आवेदक अविवाहित होना चाहिए. अविवाहित पुरुष & महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

नेवी MR परीक्षा का पैटर्न

दोस्तों नेवी MR की परीक्षा Computer Based Test होता है। प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न का स्टैंडर्ड 10वीं कक्षा होता है।

प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होता है.
Hindi और English और परीक्षा प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होते है। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है।

आपको इस प्रश्न पत्र को 30 मिनट में हल करना है। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रकार के होते है। प्रश्न पत्र में दो भाग होते है।


एक भाग में Science और mathematics विषय के प्रश्न होते है तथा दूसरे भाग में सामान्य ज्ञान (General Awareness) के प्रश्न होते है।

आपको दोनों भाग में पास होना है। साथियों ध्यान देने वाली बात यह है कि नेवी MR की परीक्षा में भी negative marking भी होती है।

एक ग़लत उत्तर देने पर आपके ¼ अंक काट लिए जाएंगे। मतलब आप यदि चार प्रश्नों के ग़लत उत्तर देंगे तो 1 अंक काट लिया जायेगा।

भागविषयप्रश्नों की संख्यासमय/अवधि
भाग-Aविज्ञान और गणित5030 मिनट
भाग – Bसामान्य ज्ञान

आइए साथियों सरल शब्दों में बात करते हैं कि Indian Navy MR Kaise Bane की तैयारी कैसे करें?

Indian Navy MR Kaise Bane

Indian Navy MR बनने के लिए Navy MR परीक्षा देना होगा

जैसा कि साथियों आप सभी लोग जानते हैं की किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए

कठिन मेहनत लगन की जरुरत होती है।

वैसे ही हम यहां पर कुछ ऐसे टिप्स आपको बताएंगे

जो इस परीक्षा को क्रैक करके आपके लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करेंगे.

Navy MR ki Taiyari kaise karen

बात करें यदि साइंस सब्जेक्ट के बारे में तो विज्ञान की तैयारी के लिए आपको कक्षा 9वीं तथा 10वीं की भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की क़िताब को अच्छे से पढ़ना है और नोट्स बनाना है।

यह नोट्स रिवीजन करने के लिए बहुत ज़रूरी होता है। कोई भी इंसान सबकुछ याद नहीं रख सकता क्योंकि समय के साथ पुरानी जानकारी भूलने लगती है।

इसलिए नोट्स पढ़ाई के साथ-साथ बनाते रहें।

गणित की तैयारी के लिए भी आप 9वीं और 10वीं कक्षा की गणित की क़िताब से तैयारी करें।

दोस्तों इस परीक्षा में सभी प्रश्नों का आधार हाई स्कूल है। इसलिए आपको इंटरमीडिएट के सिलेबस में नहीं जाना है।

गणित की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर जॉइन करने की जरूरत नही है।

आपको पाठ्यक्रमों के अनुसार गणित के सवालों को हल करना है।

10th की गणित के सभी सूत्रों को याद करके समझ लें।

अच्छी तैयारी के लिए जरूरी बातें

आपको पिछले साल के सभी करंट अफेयर्स को पढ़ना चाहिए।

न्यूज़ पेपर सामान्य ज्ञान की तैयारी करने में बहुत उपयोगी होता है।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए टाइम टेबल में न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए समय जरूर रखें।

सामान्य ज्ञान की किताब बुक स्टोर से ख़रीद लीजिये जैसे कि लुसेंट सामान्य ज्ञान।

जब भी आप सामान्य ज्ञान पढ़ते है तो महत्वपूर्ण जानकारियों को अंडर लाइन कर लें।

नेवी MR के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें। इससे आपको परीक्षा पैटर्न तथा

सिलेबस को समझने में और भी आसानी रहेगी।

नेवी MR का मॉक टेस्ट बहुत सी वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

आप को सप्ताह में एक बार जरूर टेस्ट देना चाहिए।

इससे आप अपनी तैयारी का अंदाजा लगा सकते हैं तो साथियो Indian Navy MR Kaise Bane के बारे में आप अच्छे से समझ गए होंगे

साथियों अगर बात करें की भारतीय नौसेना में एमआर के पद भर्ती कैसे होती हैं। या चयन प्रक्रिया क्या है?

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए

बीएससी नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
जीएनएम नर्सिंग कोर्स क्या होता है?
एएनएम नर्सिंग कोर्स

Navy MR Selection Process in Hindi


नेवी एमआर में भर्ती होने की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है –

एप्लीकेशन फॉर्म भरें

प्रत्येक वर्ष में दो बार दिसंबर/जनवरी और जून/जुलाई में

अखबारों और ऑफिशियल वेबसाइट पर navy sailor के नाम से भर्तियां निकलती है.

Navy sailor की vacancy में Matric Recruit (MR), Secondary Recruit (SSR), Musician (MUS), Sports Entry और Artificer Apprentices (AA) की भर्तियां होती हैं।

आपको Navy sailor की vacancy में Matric Recruit (MR) के लिए फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म भरने से पहले आप यह निश्चित कर लें कि आपको Matric Recruit (MR) के

कौन से पद पर फॉर्म भरना है।

Chef (MR), Steward (MR) और Sanitary Hygienist (MR) में से

सिर्फ किसी एक पद के लिए ही आप फॉर्म भर सकते हैं।

नेवी एमआर एप्लीकेशन फॉर्म के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

जन्मतिथि वेरिफाई करने के लिए कोई सर्टिफिकेट या 10वीं पास का सर्टिफिकेट

राज्य या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त board से 10 th पास का रिजल्ट. निवास प्रमाण पत्र और एडमिट कार्ड भी जरूरी है।

फार्म भरने के कुछ दिन बाद उम्मीदवारों के घर पर एक Call-Up letter आता है

जिसमें परीक्षा की तिथि, समय आदि की जानकारी होती है। यह उम्मीदवार का एडमिट कार्ड होता है।

उम्मीदवार चाहे तो इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. लिखित परीक्षा

जैसा कि साथियों आप ऊपर के आर्टिकल में विस्तार से नेवी MR एग्जाम पैटर्न के बारे में पढ़ चुके हैं

इसे Navy MR CBT भी कहते हैं. CBT का अर्थ होता है Computer Based Test.

Navy MR की लिखित परीक्षा English और Hindi दोनों भाषाओं में दी जा सकती है।

इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा में तीन खंड होते हैं: गणित, विज्ञान और सामान्य जागरूकता। परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं।

यह परीक्षा ऑनलाइन होती है. और कुल 30 मिनट की होती है।

Navy MR की लिखित परीक्षा का सिलेबस आप ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

जो कैंडिडेट लिखित परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें ही फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

2. फिजिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 7 मिनट के भीतर 1.6 किलोमीटर दौड़ना होता है,

20 उठक-बैठक करने होते हैं और 10 पुशअप्स लगाने होते हैं।

इसके अलावा Pulmonary Function Test के जरिए उम्मीदवार के

फेफड़ों की क्षमता की भी जांच की जाती है।

जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई कर लेता है, वे ही मेडिकल टेस्ट में जा सकते है।

3. मेडिकल टेस्ट

साथियों अलग-अलग पदों के हिसाब से candidates का अलग-अलग मेडिकल टेस्ट होता है।

यह टेस्ट Military (मिलिट्री) डॉक्टर के जरिए लिया जाता है।

4. मेरिट लिस्ट

मेडिकल टेस्ट क्वालीफाई कर लेने वाले उम्मीदवारों की भर्ती के लिए

फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

यह मेरिट लिस्ट Navy MR written exam के marks पर तैयार की जाती है.

अगर कई उम्मीदवारों के Navy MR लिखित परीक्षा में एक जैसे अंक आए हैं

तो उन उम्मीदवारों के 10वीं के marks को ध्यान में रखते हुए सिलेक्शन किया जाएगा।

अर्थात् 10वीं में जिस अभ्यर्थी के अधिक अंक होंगे उसी उम्मीदवार को ही चुना जायेगा।

5. अंतिम नामांकन चिकित्सा परीक्षा (Final Enrollment Medical)

सभी चयनित उम्मीदवारों को अंतिम चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा जोकि INS चिल्का में होती है

जो उम्मीदवार चिकित्सा परीक्षा क्वालीफाई कर लेंगे, केवल वही उम्मीदवार ट्रेनिंग के लिए जायेंगे और अन्य उम्मीदवार रिजेक्ट हो जायेंगे.

Indian Navy MR Kaise Bane सिलेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी उम्मीदवारों को 14 हफ्ते की एक समान बेसिक training दी जाती है।

14 हफ्ते की यह बेसिक ट्रेनिंग INS चिल्का में होती है जोकि उड़ीसा में स्थित है। इसके बाद उम्मीदवारों को उनके चयनित post के अनुसार professional training/ advancement training दी जाती है।

तो साथियों आपने जाना की Indian Navy MR Kaise Bane, सिलेक्शन प्रक्रिया क्या होती है आदि के बारे में
अब बात करते हैं कि नेवी एमआर को वेतन कितना मिलता है.

Indian Navy MR ki salary kitni hoti hai

साथियों ट्रेनिग के दौरान एक Navy MR को 14,600 पर महीने मिलते हैं. जबकि ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद job के समय Navy MR की monthly salary 21,700 से लेकर 69,100 रुपए के बीच होती है।

Navy MR को सरकार की तरफ से कई तरह के Allowances (भत्ते) भी दिए जाते हैं जिसमें से प्रमुख है-

घर किराया भत्ता
महंगाई भत्ता
यातायात भत्ता

इन भत्तों के अलावा, navy MR बनने के अन्य बहुत से फायदे होते हैं जैसे –

कैंटीन कार्ड जिसकी मदद से नेवी एमआर के परिवार के लोग कम कीमत में सामान खरीद सकते हैं।

फर्निचर भत्ता, जिसके मदद से घर का सारा फर्निचर काफी कम कीमत पर लिया जा सकता है।

मेडिकल सुविधा, अर्थात् बहुत कम कीमत में, बीमारी का इलाज कराने की सुविधा, नौकरी के बाद पेंशन, शिक्षा के अवसर,

जिसके तहत आप Navy MR के पोस्ट पर काम करते हुए कई कोर्स भी कर सकते हैं और कोर्स पूरा होने के बाद आपको विश्वविद्यालय के समकक्ष योग्यता के certificate भी मिलेगा।

इसके अलावा,अगर आपको Navy MR के पद पर काम करते हुए 15 साल पूरे हो जाते हैं तो आपको ग्रेजुएट के बराबर का certificate भी दिया जायेगा।

Conclusion

In Conclusion तो साथियों आज के इस आर्टिकल में Indian Navy MR Kaise Bane से संबंधित सभी जानकारियों के बारे में

आपने जाना आपको ये जानकारी Indian Navy MR Kaise Bane पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करिएगा.

और Finally यदि आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित Indian Navy MR Kaise Bane कोई सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते हैं।

अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं

धन्यवाद !

Share

2 thoughts on “नेवी एमआर कैसे बने – Indian Navy MR Kaise Bane”

Leave a Comment

x