Gynecologist Doctor Kaise bane – गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर कैसे बने

Last updated on November 5th, 2023 at 05:25 pm

साथियों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Gynecologist Doctor Kaise bane | स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने?

क्योंकि बहुत से लोगों का सपना होता है डॉक्टर बनने का और आप में से भी बहुत से लोग होंगे जो कि डॉक्टर बनना चाहते होगें।

साथियों जब डॉक्टर की बात आती हैं तो Specialization (विशेषज्ञता ) के आधार पर डॉक्टर भी कई प्रकार के होते हैं।

जैसे कि – कोई तो डॉक्टर सर्जरी में स्पेशलिस्ट होता है,

कोई तो हृदय रोगों में, कोई तो हड्डियों में, कोई तो त्वचा से संबंधित रोगों में आदि।

डॉक्टर के लिए Specialization करने के कई ऑप्शन होते हैं –

ऐसे में अगर आप स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनना चाहते हैं।

या आप Gynecologist Doctor Kaise bane के बारे में जानना चाहते हैं

जिससे आप महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का का इलाज कर सकें।

तो आज के इस आर्टिकल में Gynecologist Doctor Kaise bane स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने? इसी के बारे में पूरी जानकारी शेयर करेंगे।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने?

12वीं के बाद एमबीबीएस या समकक्ष डिग्री करना होगा

कैंडिडेट को एमडी/एमएस या डीएनबी कोर्स करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें

Gynecologist kise kahte hai

साथियों स्त्री रोग के विशेषज्ञ को Gynecologist के नाम से जाना जाता है।

जिसके अंतर्गत female Reproductive system से जुड़ी चिकित्सा पद्धति के विषय में अध्ययन कराया जाता है।

गायनेकोलॉजी की पढ़ाई कर स्त्री रोगों का उपचार (treatment)

और निदान करने वाले व्यक्ति को Gynecologist या “The Science Of Women ” कहा जाता है।

जैसा कि साथियों आपने जाना की Gynecology के अंतर्गत स्त्री रोगों के treatment के विषय में जानकारी दी जाती है।

और रोगों के इलाज की प्रक्रिया में सर्जिकल (surgical) और मेडिकल प्रोसीजर

(medical procedure) दोनों प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है।

और उपचार के दौरान हमें दोनों ही method को अच्छी तरीके से इस्तेमाल करने को सिखाया जाता है।

अगर साथियों आप एक स्त्री रोग विशेषज्ञ यानी कि Gynecologist के रूप में

अपना करियर बनाना चाहते हैं या Gynecologist Doctor Kaise bane तो आपको तीन मुख्य बातों की जानकारी होना जरूरी है। तभी आप एक सक्सेसफुल Gynecologist बन सकते हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं _

1• Female Reproductive Health (महिला प्रजनन स्वास्थ्य )

2• Obstetrics for delivery and the pregnancy process ( प्रसव के लिए प्रसूति और गर्भावस्था की प्रक्रिया )

3• Reproductive Medicine ( प्रजनन चिकित्सा )

आइए साथियों अब जान लेते हैं कि स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए कौन सी योग्यताएं होनी चाहिए?

आइए साथियों जान लेते हैं कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किस तरह से बन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए क्या-क्या योग्यताएं जरूरी है? तभी आप एक कुशल एवं सक्षम विशेषज्ञ डॉक्टर बन पाएंगे.

Gynecologist banne ke liye Qualification

उम्मीदवार को MBBS में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले 10+2 (साइंस +बायोलॉजी) स्ट्रीम के साथ पास होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही उम्मीदवार 10वीं और 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

अपने यहां भारत देश में MBBS की पढ़ाई के लिए आपको NEET UG एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता है.

तभी जाकर एमबीबीएस में एडमिशन हो पाता है।

अगर आप पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो

आपको NEET PG एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा।

उसके बाद आप M.S और M.D प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

जैसा कि साथियों आप अच्छे से समझ गए होंगे कि

यदि आप एक Gynecologist बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास Gynecology

और पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम में दाखिला हेतु आपके पास 5.5 साल की MBBS की डिग्री होना जरूरी है

तभी आप Gynecology की पढ़ाई कर पाएंगे और आप एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बन सकते हैं।

साथियों अगर आप Gynecologist बनने के लिए विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आइए जान लेते हैं की वहां कौन से एग्जाम देने होंगे-

विदेश से कैसे करें? पढ़ाई Gynecologist की

साथियों अगर आप अपने देश से बाहर विदेश में Gynecology की पढ़ाई करना चाहते हैं

तो आपके पास कई ऑप्शन है जैसे – IELTS/ TOEFL जहां से आप अच्छे मार्क्स लाकर एडमिशन ले सकते हैं।

UK में MBBS के लिए एडमिशन हेतु UKCAT/ BMAT/GAMSAT/NEET

जैसे एंट्रेंस एग्जाम क्लीयर करने होते हैं तब जाकर आपको एमबीबीएस कॉलेज में दाखिला मिल पाता है।

वही अगर बात की जाय कनाडा जैसे यूनिवर्सिटी से MBBS course करने के

लिए तो सबसे पहले आपको NEET, MCAT Entrance Exam पास करने अनिवार्य है।

तब जाकर आपको कनाडा में आपको एक अच्छा कॉलेज मिल पाएगा।

विदेश में पढ़ाई करने के लिए अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के मार्क्स लाना जरूरी है।

तभी आप एमबीबीएस का कोर्स काफी अच्छी तरीके से कर पाएंगे।

तो दोस्तों आप को यह Gynecologist Doctor Kaise bane | जानकारी पसन्द आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

Gynecologist बनने के लिए कौन- कौन से कोर्स होते हैं?

साथियों स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए आपको बैचलर डिग्री के बाद

मास्टर डिग्री करनी आवश्यक है क्योंकि PG कोर्स में ही आपको गायनेकोलॉजी को

अपने विशेषज्ञता के रूप में चुनना होगा। गायनेकोलॉजी में बैचलर्स और मास्टर्स लेवल के कोर्सेज के बारे में नीचे आर्टिकल में बताया गया है-

1• MBBS – Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery

यह 5.5 साल का कोर्स है, जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी शामिल है।

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको 12वीं में साइंस+बायोलॉजी न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास करनी होगी।

2• Postgraduate Diploma in Gynecology and Obstetrics _ यह 2 साल का कोर्स है।

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके पास MBBS की डिग्री होनी आवश्यक है।

3• Master of Surgery (M.S.) in Gynecology यह भी 2-3 साल का कोर्स है।

इसमें एडमिशन लेने के लिए भी आपके पास MBBS की डिग्री होनी जरुरी है।

4• Doctor of Medicine (M.D.) in Gynecology यह 3 साल का कोर्स है।

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके पास MBBS की डिग्री होनी आवश्यक है।

4• Diplomate of National Board (DNB) in Gynecology _ यह 3 साल का कोर्स है।

इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके पास एमबीबीएस की डिग्री होनी आवश्यक है।

आप ये आर्टिकल भी जरूर पढ़िए

12th ke baad SI kaise bane
Sub Inspector (दरोगा) का काम क्या होता है?
सब इंस्पेक्टर कैसे बनें पूरी जानकारी
सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Gynecologist banne ke liye kitna time lagta hai (स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने में कितना समय लगता है)?

साथियों जब आप 5.5 साल के MBBS की पढ़ाई पूरी कर लेते हैं

वहीं Gynecology में M.S. या M.D. की पढ़ाई पूरी करने में 3 साल का समय लगता है।

जो कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस इंटर्नशिप के अंतर्गत आपको व्यवहारिक ज्ञान देने में मदद करती है।

आप यह इंटर्नशिप किसी भी हॉस्पिटल से या स्वतंत्र रूप से भी कर सकते हैं।

और इसके अंतर्गत सीनियर इंटर्नशिप में सर्जिकल प्रैक्टिस को शामिल किया गया है

ताकि आप प्रैक्टिकल नॉलेज प्राप्त कर सकें और उसे भविष्य में काम में ला सकें।

यानी कि MBBS की डिग्री हासिल करने के बाद जब आप सीनियर इंटर्नशिप प्रोग्राम पूरा कर लेते हैं

तब आपको शैक्षिक ज्ञान के अलावा प्रैक्टिकल नॉलेज और सर्जिकल प्रैक्टिस पूरी तरह सिखा दी जाती है। जिसके बाद आप आसानी से Gynecologist बन सकते हैं।

जैसा कि साथियों आपने जाना की Gynecology की पढ़ाई करने के लिए

आप अपने देश के अलावा अन्य देशों में भी जाकर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं.

जो कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए आपके पास MBBS

और Gynecologist दोनों में डिग्री होना जरूरी है। तभी आप एक स्त्री विशेषज्ञ बन सकते हैं।

साथियों Gynecologist Doctor Kaise bane | स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने?

की जानकारी तो जानना आसान है किन्तु Gynecology बनने में काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है

यानी कि फीस अधिक लगती है. यदि आप MBBS की फीस के बारे में जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आर्टिकल को जरूर पढ़िए.

MBBS कोर्स की फीस कितनी होती है?

MBBS सरकारी मेडिकल कॉलेज से करते हैं तो ₹300000 से ₹500000 तक फीस होती है।

वहीं अगर आप किसी प्राइवेट कॉलेज से इस कोर्स को करते हैं तो 5 साल की डिग्री की फीस 5 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

MBBS कोर्स के फीस की तो यह सभी कालेजों में एक समान नहीं होती है।

देश में एमबीबीएस का कोर्स कराने वाले सरकारी व प्राइवेट संस्थान सहायता प्रदान संस्थान इन सभी में MBBS की फीस अलग अलग होती है

वही साथियों अगर आप अपने देश में नहीं बल्कि विदेश में जाकर

MBBS की पढ़ाई करते हैं तो 75,0000 से 1,00,00,000 तक हो सकती है।

और यह फीस अलग -अलग यूनिवर्सिटी में अलग अलग हो सकती है।

किन्तु अगर अनुमान से कहा जाय तो लगभग इतनी ही फीस होगी।

Gynecology में M.S या M.D कोर्स 3 साल का होता है।

और सरकारी कॉलेज में इसकी फीस 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए के करीब होती है।

आइए साथियों अब बात करते हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए स्टेप टू स्टेप तैयारी कैसे करें?

Gynecologist Doctor Kaise bane

सबसे पहले आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से अपना 10+2 पूरा करें

12वीं पीसीबी और अंग्रेजी विषय से करें

एमबीबीएस में एडमिशन की पढ़ाई पूरी करे

नीट पीजी पास करके स्त्री रोग विज्ञान में एमडी/एमएस/डीएनबी कोर्स करें।

ध्यान दे

MBBS की टॉप कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए आपके

पास कम से कम 50% अंक होने चाहिए। यदि आप कट ऑफ लिस्ट को पूरा नहीं करते हैं,

तो आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन नहीं पा सकेंगे।

2 • दूसरा स्टेप MBBS प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए आपको NEET UG एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। विदेश में एडमिशन लेने के लिए NEET के अलावा भी कई एंट्रेंस एग्जाम है,

जिनके बारे में ऊपर बताया गया है। हर साल NEET एग्जाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों छात्र एग्जाम देते हैं।

3 • प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद आपकी रैंक के अनुसार आपको कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। कॉलेज अलॉट होने के बाद आप MBBS में एडमिशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

यह 6 साल का कोर्स होता है, जिसमें 1 साल की इंटर्नशिप भी शामिल होती है।

4 • MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम देना होगा। यह सबसे कठिन एग्जाम माना जाता है।

यह एग्जाम क्लियर करने के बाद आप PG कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं और स्पेशलाइजेशन चुन सकते हैं।

5• NEET-PG एंट्रेंस एग्जाम पास करने के बाद आप गायनेकोलॉजी के M.S. या M.D. कोर्स में एडमिशन लें। M.S./ M.D. 3 साल का कोर्स है।

डिग्री पूरी करने के बाद आपको किसी हॉस्पिटल में या स्वतंत्र रूप से, 3 साल की इंटर्नशिप सीनियर रेजीडेंसी पूरी करनी होगी।

जिसके बाद आप Gynecologist यानी कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बन जाते हैं।

साथियों जब आप अपनी मंजिल को प्राप्त कर लेते हैं तो यह प्रश्न तो जरूर उठता होगा कि आखिर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है।

Gynecologist ki Salary kitni hoti hai

गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर की सैलरी 35000 से 50000 तक होती है। और जैसे _जैसे आपके कार्य करने का अनुभव बढ़ता जाता है वैसे – वैसे आपकी हर महीने की सैलरी भी बढ़ती जाती है।

जो कि लाखों तक हो सकती है यानी कि आप सालाना सैलरी 10000000 रुपए तक कमा सकते हैं।

अगर बात की जाय स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सैलरी की तो gynecologist की सैलरी उनकी डिग्री, कार्य, एक्सपीरियंस काम करने के जगह पर निर्भर करती है।

Conclusion – Gynecologist Doctor Kaise bane |

तो साथियों आज के इस आर्टिकल में Gynecologist Doctor Kaise bane | स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने? से जुड़ी हुई सभी जानकारियां बताई है. जैसे –

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किसे कहते हैं?
स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?)
विदेश से कैसे करें? पढ़ाई Gynecologist की
Gynecologist Doctor kaise bane
Gynecologist बनने के लिए कौन- कौन से कोर्स होते हैं?
स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने में कितना टाइम लगता है
MBBS कोर्स की फीस कितनी होती है?
Gynecologist ki Salary kitni hoti hai

तो साथियों हमने Gynecologist Doctor kaise bane इस से संबंधित हर एक सवालों की जानकारी शेयर की है।

आशा करते हैं कि आपको Gynecologist Doctor kaise bane | स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कैसे बने? जानकारी पसन्द आई होगी

और अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई हो तो अपने दोस्तों तथा अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें और अगर आपके मन में इस आर्टिकल से संबंधित कोई सवाल हो तो आप नि:संदेह कमेंट करके पूछ सकते हैं।

अगर आप Career ,Courses and Exams से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो देखना चाहते हैं तो आप Right Info Club YouTube Channel पर जाकर देख सकते हैं।

धन्यवाद!

Share

Leave a Comment

x